Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

रोमांस से भरपूर कार्तिक-श्रीलीला की फिल्म को मिला टाइटल

फिलहाल इसकी शूटिंग मुंबई में चल रही है, जो दिसंबर 2025 तक पूरी होने की उम्मीद है।

08 Oct 2025

रोमांस से भरपूर कार्तिक-श्रीलीला की फिल्म को मिला टाइटल

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला इन दिनों अपनी आगामी रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। अब इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है, फिल्म को 'तू मेरी ज़िंदगी है' नाम दिया गया है। फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं और इसे अगले साल मई 2026 में रिलीज करने की योजना है। फिलहाल इसकी शूटिंग मुंबई में चल रही है, जो दिसंबर 2025 तक पूरी होने की उम्मीद है।

काफी समय से यह कयास लगाए जा रहे थे कि यह फिल्म 'आशिकी' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त होगी, लेकिन निर्माताओं ने इस बात की कभी पुष्टि नहीं की। अब जब फिल्म का शीर्षक सामने आ गया है, तो एक सूत्र ने बताया कि निर्माता भूषण कुमार इस फिल्म को एक नए और अलग अंदाज में पेश करना चाहते हैं। वे नहीं चाहते कि इसे किसी भी रूप में 'आशिकी' सीरीज से जोड़ा जाए।

सूत्र ने आगे बताया, "कार्तिक और श्रीलीला की यह फिल्म एक क्लासिक लव स्टोरी होगी। इसकी रिलीज में अभी लगभग छह महीने से ज्यादा का समय है। फिलहाल मुंबई में शूटिंग जोरों पर चल रही है और दिसंबर 2025 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।"

फिल्म 'तू मेरी ज़िंदगी है' को 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की चर्चा है, हालांकि निर्माताओं की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि इससे पहले साल 1990 में 'आशिकी' और साल 2013 में 'आशिकी 2' रिलीज हो चुकी हैं, जो दर्शकों के बीच आज भी लोकप्रिय हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रोमांस से भरपूर कार्तिक-श्रीलीला की फिल्म को मिला टाइटल
फिलहाल इसकी शूटिंग मुंबई में चल रही है, जो दिसंबर 2025 तक पूरी होने की उम्मीद है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News